शिक्षण अधिगम में शैक्षिक तकनीकी की आवश्यकता एवम लाभ..
तकनीकी शिक्षा समग्र शिक्षा प्रणाली में एक बड़ा हिस्सा योगदान देती है और हमारे देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।भारत में, तकनीकी शिक्षा को विभिन्न स्तरों पर प्रदान किया जाता है,जैसे कि शिल्प कौशल, डिप्लोमा और डिग्री, स्नातकोत्तर और विशेष क्षेत्रो में अनुसंधान ,तकनीकी विकास और आर्थिक प्रगति के विभिन्न पहलुओं को पूरा करना है। शिक्षण अधिगम में शैक्षिक तकनीकी के पहलू पर नजर डाले तो शिक्षण में चार चांद लगाने का कार्य शिक्षण तकनीकी ही करती है , शैक्षिक तकनीकी शिक्षण अधिगम को समकालीन वातावरण से जोड़कर शैक्षिक अधिगम को सरल बनाता है। शिक्षण अधिगम में शैक्षिक तकनीकी के लाभ= 1. शिक्षण अधिगम में शैक्षिक तकनीकी से अधिगम सुगम और सरल हो जाता है जिसके कारण छात्रों और शिक्षकों को पठन- पाठन में सहायता मिलती है। 2. शैक्षिक तकनीकी से अधिगम को रोचक एवम आकर्षक बनाया जा सकता है। 3. शिक्षण अधिगम को तकनीकी दुनिया से जोड़ने का कार्य शैक्षिक तकनीकी से ही संभव है। 4. शिक्षण अधिगम में शैक्षिक तकनीकी के लाभ के नजरिया से आधुनिकता को जोड़े रहता है। 5. शैक्षिक तकनीकी अधिगम को र...