स्मार्ट क्लासरूम : संक्षिप्त परिचय एवं लाभ

 स्मार्ट क्लासरूम शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की परंपरागत विधि के इतर आज के वर्तमान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी युग की एक तकनीक आधारित शिक्षण अधिगम प्रक्रिया है जिसमें शिक्षक परम्परागत शैक्षिक संसाधनों जैसे-श्यामपट्ट,पुस्तकें,चॉक,डस्टर आदि,के सहायता के बिना एक आधुनिक स्मार्टबोर्ड की सहायता से कक्षा में चित्रों,विडियो,लेख के आधार पर बहुत ही रोचक तरीके से शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को संचालित करते हैं। इसे हम डिजिटल क्लासरूम या संगणक सहायक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया भी कहते हैं कयोंकि संगणक इसका आधार है।

वर्तमान परिस्थितियों या यूँ कहें की शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में समय की बदलती माँग के अनुसार शिक्षण विधियों में सुधार,उसे सुगम व्यापक, विद्यार्थियों की उचित भागीदारी एवं उनमें शिक्षा के प्रति रोचकता तथा लगाव को बनाये रखने में सरकार द्वारा विद्यालयों के पाठ्यक्रम को स्मार्ट कलासरूम की सहायता से संचालित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

स्मार्ट क्लासरूम के लाभ:

1. स्मार्टक्लास की आधुनिक प्रणाली ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच एक मित्रवत वातावरण का निर्माण किया है।

2. इस शिक्षण पद्दति को अपनाकर विद्यार्थी और शिक्षक स्मार्ट हो रहे हैं।

3. इस शिक्षण तकनीक द्वारा विद्यार्थी कम समय में बहुत कुछ सीख जाते हैं और शिक्षकों को भी पढ़ाने में अच्छा कारगर होता है।

4. इस माध्यम में विद्यार्थी कठिन से कठिन विषय भी आसानी एवं रोचक तरीके से सीख जाते हैं।

5.यह विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच पारदर्शिता स्थापित करती है।

6. इसमें विद्यार्थियों को चित्रों एवं वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाता है जिससे कक्षा का वातावरण शांत एवं विद्यार्थियों को आसानी से विषयवस्तु समझ में आ जाता है।

7. इससे कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड भी रख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षण अधीगमता में शैक्षिक तकनीकी आवश्यकता एवम् लाभ के सन्दर्भ में..

स्मार्ट क्लास की रूपरेखा